Skip to content

Bihar Board Class 10 Hindi Model Paper Set - 1 ~ 2026: Complete Answer Key & Solutions Guide

  1. बाबा साहेब भीमराव अंबेदकर के विख्यात भाषण ‘एनीहिलेशन ऑफ कास्ट’ का हिन्दी रूपांतर ‘जाति. भेद का उच्छेद’ नाम से किसने किया है?
    1. मुलायम सिंह यादव ने
    2. ललई सिंह यादव ने
    3. राकेश सिंह यादव ने
    4. भूषण सिंह यादव ने
  2. बाबा साहेब भीमराव अंबेदकर के अनुसार जाति प्रथा कैसी प्रथा है?
    1. गंभीर दोषों से युक्‍त
    2. स्वतंत्रता, समता, भ्रातृत्व से युक्त
    3. मनुष्य की स्वेच्छा पर निर्भर
    4. कार्य-कुशलता से युक्त
  3. गुरू नानक ने किस प्रकार की भक्ति का प्रचार किया?
    1. सगुण ब्रह्म की भक्ति का
    2. तामसी भक्ति का
    3. राजसी भक्ति का
    4. निर्गुण ब्रह्म की भक्ति का
  4. संत कवि गुरु नानक गुरु की कृपा प्राप्त कर किसके साथ एकाकार होने की प्रेरणा देते हैं?
    1. समाज के साथ
    2. धर्म के साथ
    3. गोविंद के साथ
    4. परिवार के साथ
  5. “दही वाली मंगम्मा’ शीर्षक कहानी का कन्नड़ भाषा से हिन्दी में अनुवाद किसने किया है?
    1. बी॰आर॰नारायण ने
    2. राजेन्द्र प्रसाद मिश्र ने
    3. अमृत लाल नागर ने
    4. गोपालदास नागर ने
  6. दही वाली मंगम्मा से कर्ज किसने मॉगा?
    1. मॉ जी ने
    2. नंजम्मा ने
    3. बेंगलूर में पढ़ने वाले लड़के ने
    4. रंगप्पा ने
  7. नलिन विलोचन शर्मा की स्कूल की पढ़ाई कहाँ से हुई?
    1. दानापुर जनकधारी हाई स्कूल से
    2. पटना कॉलेजिएट स्कूल से
    3. मिलर हाई स्कूल से
    4. पटना हाई स्कूल से
  8. निम्नलिखित में कौन सेन साहब की लड़की नहीं हैं?
    1. सीमा
    2. आलो
    3. आरती
    4. मोहिनी
  9. कवि रसखान किस छंद में सिद्ध थे?
    1. सवैया
    2. दोहा
    3. रोला
    4. छप्पय
  10. कवि रसखान के आराध्य हैं
    1. राम
    2. शिव
    3. कृष्ण
    4. गणेश
  11. ’ढहते विश्वास शीर्षक कहानी में तुरई के फूल की तरह खिल-खिलाकर हँसते लोग सहसा क्यों मुरझा गये?
    1. तूफान के कारण
    2. सूखा के कारण
    3. बाढ़ के कारण
    4. भूकंप के कारण
  12. ‘ढहते विश्वास’ शीर्षक कहानी में लक्ष्मी ने बाँध की निगरानी के लिए अपने परिवार से किसको भेज दिया?
    1. पति को
    2. मँझले लड़के को
    3. छोटे लड़के को
    4. बड़े लड़के को
  13. मैक्समूलर ने महारानी विक्टोरिया द्वारा प्रदान की गई किस उपाधि को अस्वीकार कर दिया?
    1. ‘डयूक’ की उपाधि
    2. ‘नाइट’ की उपाधि
    3. ‘बैरन’ की उपाधि
    4. ‘अर्ल’ की उपाधि
  14. मैक्समूलर के अनुसार यूरोप में प्रचलित कहावतों और दन्तकथाओं का प्रमुख स्त्रोत किस धर्म को माना जाता है?
    1. ईसाई धर्म को
    2. हिन्दू धर्म को
    3. बौद्ध धर्म कों
    4. यहूदी धर्म को
  15. निम्नलिखित में कौन ‘प्रेम की पीर’ के कवि हैं?
    1. घनानंद
    2. रसखान
    3. प्रेमघन
    4. दिनकर
  16. कवि घनानंद अपने आँसुओं को कहाँ पहुँचाना चाहते हैं?
    1. मुगल बादशाह के महल में
    2. प्रेमिका सुजान के आँगन में
    3. नादिरशाह के शिविर में
    4. मथुरा के महल में
  17. ईश्वर पेटलीकर किस भाषा के लोकप्रिय कथाकार हैं?
    1. राजस्थानी
    2. मराठी
    3. मगही
    4. गुजराती
  18. ‘मॉ’ शीर्षक कहानी में किसको ठीक देखकर मॉ जी को हर व्यक्ति मंगु को अस्पताल में भर्ती करने की सलाह देने लगा?
    1. सुमन को
    2. कुसुम को
    3. प्रियंका को
    4. कंचन को
  19. हजारी प्रसाद द्विवेदी को किस ग्रंथ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ?
    1. ‘आलेकपर्व’ के लिए
    2. ‘बाणभट्ट की आत्मकथा’ के लिए
    3. ‘हिन्दी साहित्य : उद्भव और विकास’ के लिए
    4. ‘पुनर्नवा’ के लिए
  20. ‘कामसूत्र’ नामक ग्रंथ के रचनाकार हैं
    1. कालिदास
    2. बाणभट्ट
    3. वात्स्यायन
    4. भवभूति
  21. बदरीनारायण चौधरी ‘प्रेमधन’ हिन्दी साहित्य के किस युग के महत्वपूर्ण कवि थे?
    1. भारतेन्दु युग
    2. द्विवेदी युग
    3. छायावाद
    4. प्रयोगवाद
  22. ‘स्वदेशी’ शीर्षक पाठ के अनुसार किस कारण से भारतीयों की बुद्धि विदेशी हो गई है?
    1. विदेशी फिल्म देखकर
    2. यूरोप में घूम-घूमकर
    3. विदेशी विद्या पढ़कर
    4. विदेशी वस्त्र पहनकर
  23. कहानीकार सुजाता का वास्तविक नाम क्या हैं?
    1. के० ए॰ जमुना
    2. एस॰ रंगराजन
    3. के॰ कृष्णमूर्ति
    4. पी॰ मुरुगन
  24. ‘नगर’ शीर्षक कहानी में वल्लि अम्माल अपनी लड़की पाप्पाति के साथ मदुरे स्थित बड़े अस्पताल के किस विभाग के बाहर बरामदे में बैठी प्रतीक्षा कर रही थी?
    1. बाल रोग विभाग के
    2. प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के
    3. आर्थापेडिक्स विभाग के
    4. बहिरंग रोगी विभाग के
  25. ’नागरी लिपि शीर्षक पाठ के लेखक हैं
    1. यतीन्द्र मिश्र
    2. गुणाकर मुले
    3. रामविलास शर्मा
    4. पं॰ बिरजू महाराज
  26. पठित पाठ के आधार पर बताएँ कि धारा नगरी का कौन शासक अपने विद्यानुराग के लिए इतिहास में प्रसिद्ध है?
    1. सिंधुराज
    2. मुंज
    3. भोज
    4. उदयादित्य
  27. निम्नलिखित में किनकी आरंभिक रचनाएँ प्रकृति और सौंदर्य के प्रेमी कवि की संवेदनशील अभिव्यक्तियों से परिपूर्ण हैं?
    1. घनानंद की
    2. सुमित्रानंदन पंत की
    3. गुरु नानक की
    4. रसखान की
  28. ‘भारतमाता’ शीर्षक कविता के अनुसार भारतवासी जिंदगी आवास के अभाव में अपनी जिंदगी कहा बिताते हैं?
    1. कंदराओं में
    2. नदियों के किनारे
    3. पेड़ों क॑ नीचे
    4. फुटपाथ पर
  29. ‘धरती कब तक घूमेगी’ शीर्षक कहानी का राजस्थानी से हिन्दी में अनुवाद किसने किया है?
    1. साँवर दइया ने
    2. के॰ ए॰ जमुना ने
    3. अमृतलाल नागर ने
    4. गोपालदास नागर ने
  30. धरती कब तक घूमेगी’ शीर्षक कहानी में सीता के पुत्रों नेकिस त्योहार के बाद मॉ को बारी-बारी से साथ रखने का निर्णय किया?
    1. दिवाली के बाद
    2. जन्माष्टमी के बाद
    3. महाशिवरात्रि के बाद
    4. होली के बाद
  31. अखिल भारतीय कहानी प्रतियोगिता में अमरकांत रचित कौन शीर्षक कहानी पुरस्कृत हुई थी?
    1. बहादुर
    2. दोपहर का भोजन
    3. जिंदगी और जोंक
    4. डिप्टी कलक्टरी
  32. लेखक के घर पर बहादुर को लेकर कौन आए थे?
    1. लेखक के बड़े भाई
    2. लेखक के साले साहब
    3. लेखक के मित्र
    4. लेखक के मामा
  33. राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर का जन्म कब हुआ?
    1. 23 सितंबर 1908 ई॰ में
    2. 14 अप्रैल 1891 ई०॰ में
    3. 7 मार्च 1911 ई॰ में
    4. 18 फरवरी 1916 ई॰ में
  34. ‘जनतंत्र का जन्म’ शीर्षक कविता के अनुसार अब फावड़े और हल क्या बननेवाले हैं?
    1. इतिहास
    2. आभूषण
    3. राजदंड
    4. राजचिन्ह
  35. निम्नलिखित में किनकी लेखनी से वाल्मीकि और कालिदास से लेकर मुक्तिबोध तक की रचनाओं का मूल्यांकन प्रगतिवादी चेतना के आधार पर हुआ है?
    1. महात्मा गाँधी
    2. नलिन विलोचन शर्मा
    3. रामविलास शर्मा
    4. हजारी प्रसाद द्विवेदी
  36. ‘हिरोशिमा’ शीर्षक कविता में ‘सूरज’ का प्रतीक अर्थ क्या हैं?
    1. खगोलीय पिंड
    2. एक प्रमुख व्यक्ति
    3. प्रचंड क्रोध
    4. परमाणु बम
  37. संगीत भारती की कमाई से पं॰ बिरजू महाराज ने क्या खरीदी थी?
    1. साइकिल
    2. टेलीविजन
    3. स्कूटर
    4. कार
  38. पाठ्यपुस्तक में कवि कुँवर नारायण रचित ‘एक वृक्ष की हत्या’ शीर्षक कविता किस कविता संग्रह से संकलित है?
    1. ‘परिवेश’ से
    2. “हम तुम’ से
    3. ‘चक्रव्यूह’ से
    4. ‘इन दिनों’ से
  39. अशोक वाजपेयी के अनुसार किनकी विख्यात कृति का शीर्षक है ‘ल मादामोजेल द आविन्यों’?
    1. आनन्द्रे ब्रेता
    2. पीटर ब्रुक
    3. पिकासो
    4. पाल एलुआर
  40. ‘हमारी नींद’ शीर्षक कविता में किसका जीवन. क्रम पूरा हुआ?
    1. मेढ़क का
    2. मक्खी का
    3. मुर्गी का
    4. मधुमक्खी का
  41. विनोद कुमार शुक्ल रचित किस रचना पर मणि कौल द्वारा फिल्म का भी निर्माण हुआ है?
    1. नौकर की कमीज
    2. पेड़ पर कमरा
    3. दीवार में एक खिड़की रहती थी
    4. खिलेगा तो देखेंगे
  42. कवयित्री अनामिका ने हिन्दी वर्णमाला के ग’ वर्ण की तुलना अक्षर लिखते बालक के प्रसंग में किससे की है?
    1. गदहे से
    2. गेंद से
    3. गाड़ी से
    4. दूटता हुआ गमले से
  43. ‘नौबतखाने में इबादत’ शीर्षक पाठ साहित्य के किस विद्या में रचित है?
    1. निबंध
    2. साक्षात्कार
    3. व्यक्तिचित्र
    4. भाषण
  44. ’नौबतखाने में इबादत शीर्षक पाठ में काशी के पंचगंगा घाट स्थित किस मंदिर की ड्योढ़ी का नौबतखाना और नौबतखाने से निकलनेवाली मंगलध्वनि का जिक्र है?
    1. बालाजी मंदिर की
    2. संकटमोचन मंदिर की
    3. विष्णु मंदिर की
    4. विश्वनाथ मंदिर की
  45. निखिल बंग रवीन्द्र साहित्य सम्मेलन के द्वारा कवि जीवनानंद दास रचित किस काव्यग्रंथ को 1952 ई॰ में श्रेष्ठ काव्यग्रंथ का पुरस्कार दिया गया था?
    1. ‘झरा पालक’ को
    2. ‘महापृथिवी’ को
    3. ‘वनलता सेन’ को
    4. ‘रूपसी बाँग्ला’ को
  46. ‘लौटकर आऊँगा फिर’ शीर्षक कविता में उल्लू कहाँ बोलता है?
    1. आम के पेड़ पर
    2. कचनार के पेड़ पर
    3. कटहल के पेड़ पर
    4. कपास के पेड़ पर
  47. महात्मा गाँधी की माता का नाम था
    1. पुतलीबाई
    2. रामाबाई
    3. लक्ष्मीबाई
    4. कांताबाई
  48. महात्मा गाँधी की दृष्टि में सबसे उदात्त और बढ़िया शिक्षा क्या है?
    1. खेल-खेल में शिक्षा
    2. अंहिसक प्रतिरोध
    3. हिंसक प्रतिरोध
    4. विदेशी शिक्षा
  49. निम्नलिखित में किस कवि की काव्य शैली गीतात्मक है और भावबोध में रहस्योन्मुखता है?
    1. रेनर मारिया रिल्के की
    2. विनोद कुमार शुक्ल की
    3. अशोक वाजपेयी की
    4. वीरेन डंगवाल की
  50. ‘मेरे बिना तुम प्रभु’ शीर्षक कविता में भगवान की कृपा दृष्टि कहाँ विश्राम करती थी?
    1. कवि के भाल पर
    2. कवि के ओठों पर
    3. कवि के नयनों पर
    4. कवि के कपोलों पर
  51. ‘एऐ’ वर्ण का उच्चारण. स्थान क्या है?
    1. तालव्य
    2. कठतालव्य
    3. मूर्द्धन्य
    4. दंतोष्ठ्य
  52. ‘ल’ वर्ण का उच्चारण. स्थान है
    1. दत्य
    2. दंतोष्ठ्य
    3. ओष्ठ्य
    4. कंठ्य
  53. हिन्दी में अनुनासिक वर्णो की संख्या है
    1. चार
    2. पाँच
    3. छह
    4. सात
  54. निम्नलिखित में अघोष वर्ण कोन है?
  55. जिन स्वरों का उच्चारण नाक और मुँह से होता है और उच्चारण में लघुता रहती है, उसे क्या कहते हैं?
    1. निरनुनासिक
    2. अनुस्वार
    3. प्लुत
    4. अनुनासिक
  56. उस सुर को क्या कहते हैं जिसके कारण शब्द का अर्थ परिवर्तित हो जाता है?
    1. अनुतान
    2. संगम
    3. स्वराघात
    4. वर्तनी
  57. दो वर्णो के मेल से होनेवाले विकार को क्या कहते हैं?
    1. समास
    2. संधि
    3. वर्ण-विच्छेद
    4. पद-परिचय
  58. प, फ, ब, भ, म और च वर्णों के पहलेवाले अनुस्वार का उच्चारण होता है
    1. ‘न्‌’ के समान
    2. ‘ड.’ के समान
    3. ‘ञ’ के समान
    4. ‘म्‌’ के समान
  59. हिन्दी भाषा किस लिपि में लिखी जाती है?
    1. गुरूमुखी लिपि में
    2. गुजराती लिपि में
    3. देवनागरी लिपि में
    4. कलिंग लिपि में
  60. अँगरेजी के जिन शब्दों में अर्द्ध ओ’ ध्वनि का प्रयोग होता है, उनके शुद्ध रूप का हिन्दी में प्रयोग अभीष्ट होने पा ‘आ’ की मात्रा पर किसका प्रयोग किया जाता है?
    1. अर्द्धचंद का
    2. विसर्ग का
    3. चंद्रबिंदु का
    4. अनुस्वार का
  61. निम्नलिखित में कौन स्वरसंधि का उदाहरण है?
    1. निरुपाय
    2. यशोदा
    3. शयन
    4. द्रष्टा
  62. पंचम शब्द का संधि-विच्छेद हैं
    1. पअ + चम
    2. पम्‌ + चम
    3. पंच + म
    4. पन + चम
  63. यदि तत्सम शब्दों में ‘श’ हो, तो उसके तद्भव में कौन वर्ण होता है?
  64. निम्नलिखित में कौन पूर्णविराम है?
    1. !
    2. ” ”
    3. ?
  65. कौन विराम चिह्न सामान्यतः दो शब्दों को जोड़ता है और दोनों को मिलाकर एक समस्त पद बनाता है, लेकिन दोनों का स्वतंत्र अस्तिव बना रहता है?
    1. उद्धरणचिह्
    2. योजक चिह्
    3. अल्पविराम
    4. प्रश्नवाचक चिह्
  66. निम्नलिखित में कौन द्रव्यवाचक संज्ञा है?
    1. होली
    2. ममता
    3. दल
    4. पानी
  67. शब्द की जाति को क्या कहा जाता है?
    1. कारक
    2. अव्यय
    3. मात्रा
    4. लिंग
  68. निम्नलिखित में कौन बहुवचन है?
    1. नारिवृंद
    2. शाखा
    3. वार्ता
    4. सड़क
  69. निम्नलिखित में कौन स्त्रीलिंग शब्द है?
    1. चित्रकला
    2. किन्नर
    3. खीरा
    4. परिवर्तन
  70. निम्नलिखित में कौन पुंलिंग शब्द हैं?
    1. इन्र
    2. चिंता
    3. गदा
    4. गंध
  71. निम्नलिखित में कौन विभक्तियाँ अधिकरणकारक के हैं?
    1. हे, अजी, अहो, अरे
    2. का, के, की, रा, रे, री
    3. में, पर
    4. को, के लिए
  72. जिन वाक्यों में लगना, जाना, सकना तथा चुकना सहायक क्रियाएँ आती हैं उनमें
    1. ‘ने’ का प्रयोग होता है
    2. ‘ने’ का प्रयोग नहीं होता है
    3. ‘ने’ और ‘को’ का प्रयोग होता है
    4. इनमें से कोई नहीं
  73. ‘लड़का पेड़ से गिरा’ - इस वाक्य में कौन कारक है?
    1. करण कारक
    2. संप्रदान कारक
    3. कर्मकारक
    4. अपादान कारक
  74. वाक्य से अलग रहनेवाले शब्दों को ‘शब्द’ कहते हैं, किंतु जब वे किसी वाक्य में पिरो दिए जाते हैं, तब क्या कहलाते हैं?
    1. शब्द
    2. संगम
    3. अव्यय
    4. पद
  75. हिन्दी में कुल कितने सर्वनाम हैं?
    1. नौ
    2. दस
    3. ग्यारह
    4. छह
  76. वह, वे, यह, ये - यह पुरुषवाचक सर्वनाम के किस भेद से संबंधित हैं?
    1. अन्यपुरुष
    2. उत्तमपुरुष
    3. मध्यमपुरुष
    4. इनमें से कोई नहीं
  77. जो संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताए, उसे ‘विशेषण’ कहते हैं। जिसकी विशेषता बताई जाए, उसे क्या कहते हैं?
    1. विशेषण
    2. क्रिया
    3. अव्यय
    4. विशेष्य
  78. ‘क्षत्रिय बड़े साहसी होते हैं’ - इस वाक्य में प्रविशेषण है
    1. क्षत्रिय
    2. बड़े
    3. साहसी
    4. होते हैं
  79. क्रियापद के उस अंश को क्या कहते हैं, जो किसी क्रिया के प्राय: सभी रूपों में पाया जाता है?
    1. कारक
    2. अव्यय
    3. काल
    4. धातु
  80. निम्नलिखित में कौन कालवाचक अव्यय है?
    1. दूर
    2. यहाँ से
    3. अब से
    4. तले
  81. निम्नलिखित में बलदायक निपात है —
    1. तो, ही, तक, पर
    2. ठीक, लगभग, करीब
    3. क्या, काश, काश कि
    4. हाँ, जी, जी हॉ
  82. रचना अथवा बनावट के विचार से शब्द के कितने प्रकार हैं?
    1. दो
    2. तीन
    3. चार
    4. पाँच
  83. निम्नलिखित में कौन तत्सम शब्द है?
    1. आग
    2. चंचु
    3. डोंगा
    4. कीमत
  84. ‘सुभाषित’ शब्द में उपसर्ग है
    1. सु
    2. सुभ
    3. सुभा
    4. सुअ
  85. ‘खिंचाव’ शब्द में प्रत्यय है
    1. चाव
    2. आव
    3. अव
  86. निम्नलिखित में शुद्ध शब्द कौन है?
    1. चित्कार
    2. पुर्वसंचीत
    3. विचरन
    4. उद्भावित
  87. निम्नलिखित में अशुद्ध शब्द है -
    1. चरितार्थ
    2. नीवीड़
    3. जीर्णोद्धार
    4. जिजीविषा
  88. ‘शऊर’ शब्द का अर्थ होता है
    1. सलीका
    2. चंचलता
    3. भाषाविहीन
    4. वक्त
  89. निम्नलिखित में कौन संयुक्‍त वाक्य है?
    1. अच्छे लड़के परिश्रमी होते हैं।
    2. लोकप्रिय कवि का सम्मान सभी करते हैं।
    3. सूर्योदय हुआ और कुहासा जाता रहा।
    4. उसने कहा कि में निर्दोष हँ।
  90. ‘अल्प’ शब्द का विपरीतार्थक शब्द क्या होता है?
    1. उन्नति
    2. बहु
    3. आदि
    4. इति
  91. ‘जो किए गए उपकारों को मानता है’ - वाक्यखंड के लिए एक शब्द क्या होता है?
    1. कृतज्ञ
    2. कृतघ्न
    3. पतित
    4. भूधर
  92. ‘जो बहुत बोलता हैं’ - वाक्यखंड के लिए एक शब्द है
    1. सर्वज्ञ
    2. द्विज
    3. पार्थिव
    4. वाचाल
  93. ‘इंद्र’ शब्द का पर्यायवाची शब्द है?
    1. श्री
    2. वज्री
    3. स्मर
    4. वेशर
  94. ‘नौका’ शब्द का पर्यायवाची शब्द है
    1. उडुप
    2. जाया
    3. कासार
    4. पढु
  95. निम्नलिखित में शुद्ध वाक्य कौन है?
    1. दिनकर ने ‘उर्वशी’ लिखा है।
    2. तुम, में और वह चलेगा।
    3. सीता ने झूठ कहा था।
    4. लड़की ने दही गिरा दी।
  96. निम्नलिखित में अशुद्ध वाक्य है -
    1. बाघ और बकरी एक घाट पर पानी पीते हैं।
    2. उनका बहुत सम्मान हुआ।
    3. मेरे लिए पढ़ता हँ।
    4. वहाँ भारी भीड़ लगी थी।
  97. ‘दिल कड़ा करना’ - मुहावरे का क्या अर्थ होता है?
    1. बहुत अधिक घमंड होना
    2. नरम होना
    3. भूला देना
    4. साहस करना
  98. निम्नलिखित में किस मुहावरे का अर्थ “हार मानना’ होता है?
    1. चेहरा उतरना
    2. कान पकड्ना
    3. दम बाँधना
    4. घुटने टेकना
  99. ‘आप भला तो जग भला’ - लोकोक्ति का क्या अर्थ होता है?
    1. किसी तरह का दायित्व नहीं
    2. एक साथ दो काम
    3. अपनी अच्छाई रहने पर ही संसार की अच्छाई मालूम पड़ना
    4. दो प्रतिकूल स्वभाववाले व्यक्तियों का एक साथ रहना
  100. ‘देशी मुर्गी, बिलायती बोल’ लोकोक्ति का अर्थ है
    1. अन्य की नकल में अपनी असलियत गँवाना।
    2. जैसा कार्य करेंगे, वैसा फल पायेंगे।
    3. अत्यधिक आशा, तुच्छ फल।
    4. कठिन काम संपन्न करना।

खण्ड - ब

विषयनिष्ठ प्रशन

  1. निम्नलिखित गद्यांशो में सेकिसी एक गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गये प्रश्‍नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्‍न दो अंकों का है।
    1. गोस्वामी तुलसीदास के पिता का नाम आत्माराम दूबे और माता का नाम हुलसी था। इनका विवाह दीनबंधु पाठक की कन्या रत्नावली से हुआ था। तुलसीदास द्वारा रचित बारह ग्रंथ प्रामाणिक माने गए हैं। दोहावली, कवितावली, गीतावली, रामचरितमानस, रामाज्ञाप्रश्‍न, विनयपत्रिका, रामललानहछ, वैराग्य संदीपनी और श्रीकृष्णगीतावली। प्रबंध सौष्ठव, चरित्र चित्रण, प्रकृति वर्णन अलंकार विधान, भाषा और छंदप्रयोग की दृष्टि से गोस्वामी जी अद्वितीय हैं। तुलसीदास ने ब्रजभाषा और अवधी दोनों भाषाओं में लिख है।
      1. गोस्वामी तुलसीदास के पिता और माता का नाम क्या था?
      2. गोस्वामी तुलसीदास का विवाह किससे हुआ?
      3. तुलसीदास द्वारा रचित कुछ ग्रंथों के नाम लिखें?
      4. किन दृष्टियों से गोस्वामी जी अद्वितीय हैं?
      5. तुलसीदास की काव्यभाषा क्या हैं?
    2. शिक्षा का कार्य है कि वह संपूर्ण जीवन की प्रक्रिया को समझने में हमारी सहायता करें, न कि हमें केवल कुछ व्यवसाय या ऊँची नौकरी के योग्य बनाए। मेधा वह शक्ति है जिससे हम भय और सिद्धांतों की अनुपस्थिति में स्वतंत्रता केसाथ सोचते हैं ताकि हम अपने लिए सत्य की, वास्तविकता की खोज कर सकें। बचपन से ही हमें एक ऐसे वातावरण में रहना अत्यंत आवश्यक है जो स्वतंत्रतापूर्ण हो। साधारणतया सुरक्षा में जीने का अर्थ है अनुकरण में जीना अर्थात भय में जीना। हम यदि भयभीत हैं, तब हम न तो खोज कर सकते हैं, न निरीक्षण कर सकतें हैं, न सीख सकते हैं और न गहराई से जागरूक ही रह सकतें हैं।
      1. शिक्षा का क्या कार्य है?
      2. मेधा कैसी शक्ति है?
      3. बचपन से ही हमें किस तरह के वातावरण में रहना अत्यंत आवश्यक है?
      4. सुरक्षा में जीनें का क्या अर्थ है?
      5. हम यदि भयभीत हैं तो क्या नहीं कर सकते हैं?
  2. निम्नलिखित गद्यांशों में सेकिसी एक गद्यांश को पढ़कर नीचे दिये गये प्रश्‍नों क॑ उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्‍न दो अंकों का है।
    1. बुद्ध और महावीर ने कृपा करके नारियों को भी भिक्षुणी होने का अधिकार दिया था। जैनों के बीच जब दिगंबर संप्रदाय निकला, तब धर्माचार्यों ने धर्म. पुस्तक में एक नए नियम का विधान किया कि नारियों का भिक्षुणी होना व्यर्थ है, क्योंकि मोक्ष नारी जीवन में नहीं मिल सकता। बुद्ध ने भी एक दिन आयुष्मान आनंद से ईषत्‌ पश्चाताप के साथ कहा कि “आनंद। मैंने जो धर्म चलाया था, वह पाँच सहस्त्र वर्ष तक चलने वाला था, किंतु अब वह केवल पाँच सौ वर्ष चलेगा, क्योंकि नारियों को मेंने भिक्षुणी होने का अधिकार दे दिया है।” धर्म साधक महात्मा और साधु नारियों से भय खाते थे। नारी की पद-मर्यादा प्रवृत्तिमार्ग के प्रचार से उठती और निवृत्तिमार्ग के प्रचार से गिरती रही है।
      1. बुद्ध और महावीर ने नारियों को क्या दिया था?
      2. दिगंबर संप्रदाय ने धर्म-पुस्तक में किस नियम का विधान किया?
      3. बुद्ध ने किससे ईषत्‌ पश्चाताप कं साथ कहा?
      4. नारियों से कौन भय खाते थे?
      5. नारी की पद-मर्यादा कब उठती और गिरती रही है?
    2. भितिहरवा गाँव अमोलवा के निकट है जहाँ सन्‌ 17 में एमन साहब की तूती बोलती थी। गाँधीजी ने चंपारण के तीन गाँवों में आश्रम विद्यालय स्थापित किए-बड़हरवा, मधुबन और मभितिहरवा। बड़हरवा का विद्यालय विदेश से शिक्षाप्राप्त इंजीनियर श्री बवनजी गोखले और अनकी विदुषी पत्नी अवंतिकाबाई गोखले ने चलाया। मधुबन में गाँधीजी ने गुजरात से नरहरिदास पारिख और उनकी पत्नी तथा अपने सेक्रेटरी महादेव देसाई को भेजा। कुछ दिन आचार्य कृपलानी भी वहाँ रहे। भितिहरवा के अध्यक्ष थे वयोवृद्ध डॉक्टर देव और सोमन जी। बाद में वहाँ पुंडलीक जी गए। स्वयं कस्तूरबा भितिहरवा आश्रम में रहीं और इन कर्मठ और विद्वान स्वयंसेवकों की देखभाल करती रहीं।
      1. मभितिहरवा गाँव कहाँ है?
      2. गाँधीजी ने चंपारण में कहाँ. कहाँ आश्रम विद्यालय स्थापित किए?
      3. बड़हरवा का विद्यालय किसने चलाया?
      4. मधुबन में गाँधीजी ने गुजरात से किनको भेजा?
      5. कस्तूरबा भितिहरवा आश्रम में क्या करती रहीं?
  3. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत-बिन्दुओं के आधार पर लगभग 250-300 शब्दों में निबंध लिखें।
    1. भारतीय किसान की समस्या और समाधान
      1. भूमिका
      2. समस्याओं के प्रकार
      3. कृषि और किसान की स्थिति
      4. समाधान
      5. उपसंहार
    2. महँगाईं
      1. भूमिका
      2. कारण
      3. रोकने के उपाय
      4. उपसंहार
    3. मेरा प्रिय खेल
      1. भूमिका
      2. प्रिय होने का कारण
      3. खेलने के नियम
      4. लाभ
      5. उपसंहार
    4. वर्षा ऋतु
      1. भूमिका
      2. सौन्दर्य और महत्त्व
      3. लाभ और हानि
      4. उपसंहार
    5. हमारे पड़ोसी
      1. भूमिका
      2. पड़ोसियों के प्रकार
      3. पड़ोसियों के प्रति हमारा कर्त्तव्य
      4. लाभ और हानि
      5. उपसंहार
  4. पुस्तक खरीदने के लिए पैसे की माँग करते हुए अपने पिताजी के पास एक पत्र लिखिए। अथवा दिवाली के पटाखों से ध्वनि एवं वायु प्रदूषण को केन्द्र में रखकर दो छात्रों के बीच के संवाद को लिखें।
  5. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं पाँच प्रश्‍नों के उत्तर दें :
    1. भीमराव अंबेदकर किस विडंबना की बात करते हैं?
    2. लेखक अशोक वाजपेयी आविन्यों किस सिलसिले में गये थे?
    3. पठित पाठ के आधार पर बताएँ कि ‘शहनाई’ शब्द की व्युत्पति किस कि प्रकार हुई है?
    4. नाम-कीर्तन के आगे कवि गुरु नानक किन कर्मा की व्यर्थता सिद्ध करते हैं?
    5. कवि घनानंद के प्रेममार्ग की विशेषता क्या है?
    6. कवि रेनर मारिया रिल्के अपने को जलपात्र और मदिरा क्यों कहते हैं?
    7. बहू नंजम्मा ने सास मंगम्मा को मनाने के लिए कौन-सा तरीका अपनाया?
    8. ‘ढहते विश्वास’ शीर्षक कहानी में किसका विशवास किस पर से ढह रहा हैं?
    9. माँ मंगु को अस्पताल में क्यों नहीं भर्ती कराना चाहती?
    10. सवैया छंद से आप क्या समझतें हैं?
  6. निम्नलिखित प्रश्नों में सेकिसी एक प्रश्‍न का उत्तर लगभग 100 शब्दों में दें:
    1. गाँधीजी देशी भाषाओं में बड़े पैमाने पर अनुवाद कार्य क्यों आवश्यक मानते थे?
    2. सप्रसंग व्याख्या करें : “मानव का रचा हुआ सूरज मानव को भाप बना कर सोख गया। पत्थर पर लिखी हुई यह जली हुई छाया मानव की साखी है।”

Join the Discussion

Show Comments

कोई टिप्पणी नहीं

No comments yet.

एक टिप्पणी भेजें

Popular Post

Bihar Board Inter. Class 12 English Model Paper 2026 — With Answers (BTBC, SCERT)

Table of Contents SECTION-A (Objective Type Questions) Question 1 Question 2 Question 3 Question 4 Question 5 Question 6 Question 7 Question 8 Question 9 Question 10 Question 11 Question 12 Question 13 Question 14 Question 15 Question 16 Question 17 Question 18 Question 19 Question 20 Question 21 Question 22 Question 23 Question 24 Question 25 Question 26 Question 27 Question 28 Question 29 Question 30 Question 31 Question 32 Question 33 Question 34 Question 35 Question 36 Question 37 Question 38 Question 39 Question 4...
By AvN Learn

Bihar Board Matrix Class 10 Math — Previous Questions & Answers 2025

Table of Contents खण्‍ड - अ वस्तुनिष्ठ प्रश्‍न प्रश्‍न 1 प्रश्‍न 2 प्रश्‍न 3 प्रश्‍न 4 प्रश्‍न 5 प्रश्‍न 6 प्रश्‍न 7 प्रश्‍न 8 प्रश्‍न 9 प्रश्‍न 10 प्रश्‍न 11 प्रश्‍न 12 प्रश्‍न 13 प्रश्‍न 14 प्रश्‍न 15 प्रश्‍न 16 प्रश्‍न 17 प्रश्‍न 18 प्रश्‍न 19 प्रश्‍न 20 प्रश्‍न 21 प्रश्‍न 22 प्रश्‍न 23 प्रश्‍न 24 प्रश्‍न 25 प्रश्‍न 26 प्रश्‍न 27 प्रश्‍न 28 प्रश्‍न 29 प्रश्‍न 30 प्रश्‍न 31 प्रश्‍न 32 प्रश्‍न 33 प्रश्‍न 34 ...
By AvN Learn

Bihar Board Class 10 Sanskrit Model Paper Set - 1 ~ 2026: Complete Answer Key & Solutions Guide

‘मङ्गलम्‌’ पाठ में किस उपनिषद्‌ से मन्त्र संकलित है? ऐतरेय उपनिषद्‌ तैत्तिरीय उपनिषद्‌ केनोपनिषद्‌ कठोपनिषद्‌ “यथा नद्यः स्यन्दमानाः“ यह पद्यांश किस उपनिषद्‌ का है? ईशावस्य-उपनिषद्‌ मुण्डकोपनिषद्‌ कठोपनिषद्‌ श्वेताश्वतर-उपनिषद्‌ ‘मङ्गलम्‌’ पाठ में कैसे मन्त्रों का संकलन है? गद्यात्मक वर्णनात्मक रचनात्मक पद्यात्मक यूनानी यात्री मेगास्थनीज ने पटना के वर्णन में क्या लिखा? आत्मकथा संस्मरण निबंध लेख पटना में किसके समय में कौमुदी महोत्सव मनाया जाता था? मुगलकाल में मौर्यकाल में गुप्तकाल में ...
By Guddu Kumar

2026 Bihar Board Class 12 English: Comprehensive Prose Summaries in Rainbow Part - 2

2. Bharat is My Home Bharat is My Home' is an extract from the speech Zakir Hussain gave in 1967 after taking the oath as President. In this speech he pledges to be loyal to the nation and work for its welfare. Initially, he expresses his gratefulness to the people for the faith they had placed in him to elect him the head of nation. He further acknowledges Dr. Radha Krishnan for having brought to Indian Presidenc, rare jewel of knowledge, learning and wide experience. He says that Radhakrishnan trusted essential humanity in man and has always promoted the right of people to live with dignity, with justice. At last Dr. Jakir Hussain says that he has faith in his people that they would give Satisfactory result of the dual task and he would be proud to contribute to it. 5. Ideas That Have Helped Mankind It is a very illuminating essay by the famous scientist and thinker Bertrand...
By AvN Learn

Bihar Board Class 10 English Model Paper Set - 1 ~ 2026: Complete Answer Key & Solutions Guide

By Guddu Kumar

Bihar Board Class 10 Science Model Paper Set - 1 ~ 2026: Complete Answer Key & Solutions Guide

By Guddu Kumar

AvN Learn English

AvN Learn English

No blogs found in this list.

Share